मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 5, 2024 7:11 अपराह्न

printer

विदेशों से 2014 के बाद से अब तक 345 प्राचीन कलाकृतियां वापस लाई गई हैं: गजेन्‍द्र सिंह शेखावत

सरकार ने आज संसद में बताया कि विदेशों से 2014 के बाद से अब तक 345 प्राचीन कलाकृतियां वापस लाई गई हैं। संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सर्वाधिक 283 प्राचीन कलाकृतियां अमरीका से वापस लाई गई हैं। ऑस्‍ट्रेलिया से 40 और युनाइटेड किंगडम से 16 कलाकृतियां पिछले दस वर्षों में भारत लाई गई हैं। उन्‍होंने कहा कि सर्वाधिक 159 कलाकृतियां वर्ष 2021 में भारत लाई गईं, जबकि पिछले साल 115 शिल्‍पकृतियों को देश वापस लाया गया।