प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा में अपने भाषण में इस बात का व्यापक विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। लोकसभा में बजट पर वित्त मंत्री के जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों – एमएसएमई को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और शिक्षा आदि पर जोर दिया।
News On AIR | फ़रवरी 12, 2026 2:13 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के बजट भाषण को आर्थिक परिवर्तन की व्यापक रूपरेखा बताया