फ़रवरी 15, 2026 7:03 पूर्वाह्न

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जर्मनी में यूरोपीय और अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के मंत्री एरिक बेइसवेंगर से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जर्मनी के म्यूनिख में यूरोपीय और अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के मंत्री एरिक बेइसवेंगर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में सुश्री सीतारामन ने कहा कि इस वर्ष जनवरी में जर्मन चांसलर भारत यात्रा पर आए थे। उन्‍होंने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच गहरी द्विपक्षीय साझेदारी की मजबूती के विषय पर बातचीत की गई। दोनों नेताओं के बीच हाल ही में संपन्न भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भी चर्चा हुई। बैठक में हरित एवं सतत साझेदारी के माध्यम से जलवायु वित्तपोषण के अवसरों का पता लगाने के साथ ही, दोनों देशों के फिर से स्‍थापित किए जाने वाले उद्योगों में सर्वोत्तम तौर-तरीकों के आदान-प्रदान पर भी विचार किया गया।
 
वित्त मंत्री ने कौशल विकास पर भारत के विशेष ध्यान दिए जाने और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई घोषणाओं के बारे में भी बताया।