जनवरी 31, 2026 9:34 अपराह्न

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कल लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कल लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। लोकसभा में बजट पेश होने के बाद बजट प्रति राज्यसभा में पेश की जाएगी। यह नरेन्‍द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट होगा।

    बजट तैयार करने से पहले, वित्त मंत्री ने विभिन्‍न हितधारकों के साथ परामर्श बैठकें कीं। इनमें अर्थशास्त्री, ट्रेड यूनियन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधि, लघु और मध्यम उद्यम, व्यापार और सेवा क्षेत्र, उद्योग जगत, वित्तीय क्षेत्र तथा पूंजी बाजार से जुड़े विशेषज्ञ शामिल थे।

    कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर व्यापक पूर्व-बजट परामर्श बैठकें कीं और वित्त मंत्री को सुझावों की संकलित रिपोर्ट सौंपी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला