अक्टूबर 7, 2025 1:58 अपराह्न

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मुम्‍बई में ग्‍लोबल फिनटेक फेस्टिवल में गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली का शुभारंभ किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सरकार ने प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के जरिए चार लाख 31 हजार करोड़ रुपए की बचत की है। सीतारामन ने आज मुम्‍बई में ग्‍लोबल फिनटेक फेस्टिवल में गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्‍होंने कहा कि यह प्रणाली गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा लेन-देन को वास्तविक समय के आधार पर पूरा करेगी। फिलहाल गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा के निपटान में 36 से 54 घंटे लगते हैं। इसकी शुरूआत से भारत ऐसी निपटान प्रणालियों के मामले में हांगकांग, तोक्यो, मनीला की सूची में आ गया है।

 

वित्त मंत्री ने आधार, यूपीआई, डिजीलॉकर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्‍तेमाल से बैंकिंग, वित्त और फिनटेक के क्षेत्र में देश के विभिन्‍न प्रयासों का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकी को एक सेतु की तरह काम करते रहना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकी को विश्‍वास सुदृढ़ करना, निजता की सुरक्षा और हर नागरिक का उत्‍थान करना चाहिए।