दिसम्बर 14, 2024 6:17 अपराह्न

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि अगले दस वर्ष में देश की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था में तीन गुणा वृद्धि होगी

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि अगले दस वर्ष में देश की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था में तीन गुणा वृद्धि होगी। डॉ. सिंह ने आज दिल्‍ली में एक निजी मीडिया हाउस के भारत आर्थिक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश अपने अंतरिक्ष क्षेत्र को वैश्विक मानकों पर ले जाने के पथ पर है। उन्‍होंने बताया कि भारत ने वर्ष 2014 के बाद से अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था में ऊंची छलांग लगाई है। उन्‍होंने कहा कि फिलहाल भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र विश्‍व अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था में आठ से नौ प्रतिशत का योगदान करता है। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोला है, जिसमें व्‍यापक संभावनाएं हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि वर्ष 2035 तक भारत के पास अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन होगा।