मार्च 5, 2026 4:11 अपराह्न

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने 26 युवा चिकित्सा पेशेवरों को पुरस्कार प्रदान किए

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में 26 युवा चिकित्सा पेशेवरों को पुरस्कार प्रदान किए।

डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए युवा चिकित्सकों को करियर के प्रारंभिक चरण में ही सम्मानित करना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक वर्षों में चिकित्सा पेशेवरों को प्रोत्साहित करने से उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने और तेजी से विकसित हो रहे चिकित्सा व्यवस्था में अपने ज्ञान में निरंतर वृद्धि करने की प्रेरणा मिलती है।

चिकित्सा प्रणाली के बदलते स्वरूप के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आगमन से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है।

डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने निदान और उपचार में काफी सुधार किया है, लेकिन एक चिकित्सक की भूमिका अपरिहार्य बनी हुई है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला