फ़रवरी 13, 2026 2:01 अपराह्न

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बीआईआरएसी का शुभारंभ किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में जैव प्रौद्योगिकी और संबंधित क्षेत्रों के लिए अनुसंधान, विकास एवं नवाचार कोष- बीआईआरएसी का शुभारंभ किया। इस कोष का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रभाव के लिए गहन तकनीकी नवाचारों और स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

इस अवसर  पर डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में जैव अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2014 में आठ अरब डॉलर थी। श्री सिंह ने कहा कि स्टार्टअप की संख्या बढ़कर आज लगभग 11 हजार हो गई है।