जनवरी 30, 2026 9:47 अपराह्न

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने विशाखापट्टणम स्थित सी.एस.आई.आर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र की तटवर्ती प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। श्री सिंह ने कहा कि भारत का पूर्वी तटीय क्षेत्र भूवैज्ञानिक रूप से विविध है और इसमें हिमालयी नदी प्रणालियों द्वारा भारी मात्रा में निक्षेपित हाइड्रोकार्बन, समुद्री खनिजों, तेल और प्राकृतिक गैस की अपार संभावनाएं हैं।

श्री सिंह ने आशा व्‍यक्‍त की कि विशाखापट्टणम, केन्द्र क्षमता विकास और कौशल प्रशिक्षण के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में भी उभरेगा, जो देश के बढ़ते समुद्री क्षेत्र के लिए युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और भावी उद्यमियों का मार्गदर्शन करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला