मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 8, 2025 8:39 अपराह्न

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक परिवर्तनकारी चरण में प्रवेश कर रहा है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक परिवर्तनकारी चरण में प्रवेश कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन 2025 के उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत ने वर्ष 2040 तक चंद्र मिशन और 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष लक्ष्य निर्धारित किए हैं। डॉ जितेन्‍द्र सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संयुक्त नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार मिशन और जापान के साथ आगामी चंद्रयान-5 चंद्र मिशन जैसी देश की अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों पर प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दृष्टिकोण का स्‍मरण किया कि अंतरिक्ष एक ऐसा क्षेत्र बनेगा जहाँ राष्ट्र के नेतृत्व को विश्व स्तर पर मान्यता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का अनुप्रयोग कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में बदलाव लाने के साथ शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण को भी मज़बूत करेगा। सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ ने किया था। इसमें दुनिया भर के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।