फ़रवरी 20, 2026 1:22 अपराह्न

printer

विज्ञान आधारित सुशासन प्रगति में बाधा नहीं बल्कि समाधानों को गति प्रदान करता है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने कहा कि विज्ञान आधारित सुशासन प्रगति में बाधा नहीं बल्कि समाधानों को गति प्रदान करता है। नई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि विज्ञान आधारित सुशासन उन क्षेत्रों की पहचान करने में सहायक है जहां एआई सबसे तेज और अधिक लाभ पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों के लिए जोखिम से लेकर श्रम बाजारों तथा बड़े पैमाने पर हेरफेर तक के शुरुआती प्रभावों का अनुमान लगाने में मदद मिलती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला