फ़रवरी 22, 2026 8:30 अपराह्न

printer

विजेन्द्र गुप्ता ने पुणे में 15वीं भारतीय छात्र संसद के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज पुणे में आयोजित 15वें भारतीय छात्र संसद के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य विधानसभाओं के कार्यों के पारदर्शी मूल्यांकन के लिए “राष्ट्रीय विधायी सूचकांक” बनाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा सूचकांक जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करेगा और ठोस उपलब्धियों के आधार पर प्रदर्शन का आकलन करने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट ने संयुक्त रूप से किया था।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजदीप सरदेसाई तथा जर्मनी के हैम्बर्ग से आए जलवायु परिवर्तन प्रबंधन विशेषज्ञ वाल्टर लियल फिल्हो भी उपस्थित थे।