विजयवाड़ा में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कृष्णा नदी के आसपास के क्षेत्र बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। कुछ क्षेत्रों में जलस्तर में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होने से भारी क्षति हुई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश सरकार राहत और बचाव अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री स्वयं राहत और बचाव कार्यों पर निगरानी रख रहे हैं।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू राहत गतिविधियों पर निगरानी के लिए आज विजयवाडा में हैं। बाढ से धिरे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए 47 टीमें काम कर रही हैं। 174 मोटरबोट और 315 तैराक काम पर लगाए गए हैं। भोजन और राहत सामग्री वितरित करने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सरकार ने अस्थायी शिविर स्थापित किए है और पीडि़त परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार के प्रयासों के अलावा अनेक व्यक्ति और संगठन भी राहत कार्यों में मदद के लिए आगे आए हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार सामान्य स्थिति बहाल होने तक प्रयास जारी रखने के प्रति वचनबद्ध है।