कर्नाटक के विजयपुरा के पास एक निजी प्रशिक्षण विमान ने एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग की। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि ईंधन की कमी के कारण विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। मंत्रालय ने कहा कि विमान में सवार उड़ान प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित हैं। टक्कर के कारण विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। यह विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी द्वारा संचालित था
News On AIR | फ़रवरी 8, 2026 10:34 अपराह्न
विजयपुरा के पास प्रशिक्षण विमान की आपात लैंडिंग