जुलाई 20, 2024 9:22 अपराह्न

printer

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाने के जिरात गांव के मो. सितारे, छोटे लहेरी और मोहम्मद आजाद शामिल हैं।

 

मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि इन सभी आरोपियों ने जीतन सहनी से ब्याज पर पैसा लिये थे। पैसे के बदले जीतन सहनी ने जमीन और मोटरसाईकिल के कागजात गिरवी रखे थे।

 

एसएसपी ने बताया कि मृतक के आवास से संदूक बरामद किया गया है। संदूक से तेईस कागजात जब्त किये गये हैं। इनमें से दो जमीन और शेष ब्याज के लेनदेन तथा गाड़ी से संबंधित हैं।