जनवरी 5, 2026 4:37 अपराह्न

printer

विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम, 2025′ गांवों के विकास के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय- सरपंच सुभाष मुन्ना राठौड़

महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर तालुका स्थित नागलगांव ग्राम पंचायत के सरपंच सुभाष मुन्ना राठौड़ ने कहा कि ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम, 2025’ गांवों के विकास के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। उनका कहना है कि इससे ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार और बेहतर संसाधन प्राप्त होंगे।

महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर तालुका के नागलगांव निवासी संग्राम पंवार ने कहा कि हाल ही में पारित ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारण्‍टी अधिनियम, 2025’ से उनके जैसे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उनका कहना है कि यह अधिनियम ग्राम स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में सहायक होगा।