गोआ के सवाइवेरे-वाघुरमे ग्राम पंचायत की सरपंच शोभा पेर्नी ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम की प्रशंसा की है। आकाशवाणी समाचार से इस अधिनियम के लाभों के बारे में विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि मनरेगा के स्थान पर लागू किया गया यह नया अधिनियम गांवों के विकास में तेजी लाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कानून में प्रति वर्ष केवल एक सौ दिन के रोजगार का प्रावधान था, लेकिन नए कानून में इसकी संख्या बढ़ाकर एक सौ 25 दिन कर दी गई है।
Site Admin | जनवरी 3, 2026 8:18 अपराह्न
विकसित भारत जी राम जी अधिनियम पर गोआ से सकारात्मक प्रतिक्रिया