केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वि विकसित भारत- जी राम जी विधेयक न केवल किसानों और श्रमिकों के लिए लाभकारी है, बल्कि गांवों के विकास से भी हर तरह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह बात कल नई दिल्ली में चौधरी चरण सिंह पुरस्कार 2025 के समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मंत्रालय 2026-27 के बजट में कृषि क्षेत्र में सुझाव आमंत्रित कर रहा है ताकि एक सुदृढ़ प्रणाली तैयार की जा सके। श्री चौहान ने योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने के लिए किसानों, विशेषज्ञों और कृषि वैज्ञानिकों को एक साथ लाने के लिए चिंतन शिविर की स्थापना का उल्लेख किया।
Site Admin | दिसम्बर 21, 2025 8:42 पूर्वाह्न
विकसित भारत- जी राम जी विधेयक न केवल किसानों ,श्रमिकों के लिए लाभकारी, बल्कि गांवों के विकास से भी जुड़ा है: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान