जनवरी 13, 2026 12:36 अपराह्न

printer

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त और स्वस्थ होना जरूरी: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि विकसित भारत का स्‍वप्‍न तभी साकार हो सकता है, जब देश के युवा नशामुक्त, स्वस्थ और अपने उद्देश्य के प्रति समर्पित हों। वे आज राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय के नशामुक्त परिसर अभियान को संबोधित कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन एक सामाजिक चुनौती, सार्वजनिक स्वास्थ्य की चिंता का विषय और देश के जनसांख्यिकीय लाभांश के लिए खतरा है।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि वर्तमान में सभी का मादक पदार्थों से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नशीले पदार्थों के खिलाफ आवाज उठाने और इसके उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उप राष्‍ट्रपति ने कहा कि मादक पदार्थ लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।