जुलाई 17, 2024 7:56 अपराह्न

printer

विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट सभी की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट सभी की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कल मंगलवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ विजन 2047 तैयार करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट और नई उद्योग नीति को आगामी एक नवंबर को जारी किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला