मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 11, 2025 7:48 अपराह्न

printer

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025’ के तहत पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय में कृषक संवाद एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025’ के तहत आज पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय में कृषक संवाद एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को जैविक खेती, जल प्रबंधन, यंत्रीकरण, एफपीओ, बागवानी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के उप सचिव, अनूप सिंह बिष्ट ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार किसान के द्वार पर आई है।

 

उन्होंने कहा कि वन्य जीवों की वजह से खेती प्रभावित हुई है और इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारें कवायद कर रही हैं।