मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 13, 2025 8:29 अपराह्न

printer

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों ने प्रदेश के 424 गांवों में जाकर 6 हजार 845 किसानों से सीधा संवाद किया

29 मई से 12 जून तक चले विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की 60 टीमों ने प्रदेश के 424 गांवों में जाकर 6 हजार 845  किसानों से सीधा संवाद किया।

 

इस दौरान टीमों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी और उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत ने अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि खेती से जुड़े शोध और किसानों के सुझाव, भविष्य में कृषि विकास की नीति और तकनीकी विकास के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकी जानकारी देना और कृषि के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।