मई 29, 2025 7:25 अपराह्न

printer

विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओडिशा के पुरी जिले के सखीगोपाल से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की। कृषि मंत्री ने कहा कि इस अभियान से वैज्ञानिकों और किसानों के बीच दोतरफा संवाद स्‍थापित होगा। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत वैज्ञानिक शोध और तकनीकी जानकारियों को साझा करेंगे साथ ही किसानों के समक्ष चुनौतियों पर डेटा भी जुटाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि इस पहल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद -आईसीएआर और कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, ताकि लैब से लैंड कनेक्शन को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि 16 हजार वैज्ञानिकों के दल बनाए गए हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों से सम्‍पर्क करेंगे। आईसीएआर के सहयोग से मंत्रालय द्वारा शुरू की गई यह पहल वैज्ञानिक नवाचार और जमीनी स्तर पर भागीदारी से कृषि को बदलने और देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला