जनवरी 30, 2025 8:32 अपराह्न

printer

वाशिंगटन डीसी में पोटोमैक नदी से 30 शव बरामद

अमरीका में अमेरिकन एयरलाइंस के एक यात्री विमान और सेना के हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर के बाद वाशिंगटन डीसी में पोटोमैक नदी से 30 शव बरामद किए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

यह टक्कर तब हुई जब यात्री विमान रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था। इसमें 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। वहीं, हेलीकॉप्टर में तीन जवान सवार थे। टक्‍कर के बाद दोनों जहाज पोटोमैक नदी में जा गिरे। लगभग 300 सदस्‍यों का बचाव दल अब भी नदी में संभावित जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटा है। घटना की जांच की जा रही है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला