वाल्मीकिनगर गंडक बाराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज और सारण जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। पूर्वी चम्पारण में गंडक के साथ-साथ सिकरहना नदी भी उफान पर है। सारण जिले में गंडक नदी के उफान के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इधर, भोजपुर के चौड़ी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव के रामबाग स्थित नहर के बगल में बनाई गयी पुलिया टूट गयी है। पुलिया के टूट जाने से बेरथ के आस-पास के गांव अकोड़ा और डेगो डिहरी गांव से संपर्क टूट गया है।
Site Admin | जुलाई 10, 2024 6:02 अपराह्न
वाल्मीकिनगर गंडक बाराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज और सारण जिले में बाढ़ की स्थिति
