नवम्बर 3, 2025 6:54 अपराह्न

printer

वालेंसिया के राष्ट्रपति कार्लोस माज़ोन ने इस्‍तीफा देने की घोषणा की

वालेंसिया के राष्ट्रपति कार्लोस माज़ोन ने इस्‍तीफा देने की घोषणा की है। उनके प्रशासन पर साल 2024 में आई भीषण बाढ़ से नहीं निपट पाने का आरोप है। जन आक्रोश और राजनीतिक दबाव के कारण उन्‍हें इस्तीफ़ा देना पड़ा है।

वर्ष 2024 के अंत में आई बाढ़ में दो सौ 29 लोगों की जान चली गई। राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़े  की माँगों के बावजूद कंज़र्वेटिव पीपुल्स पार्टी के नेता माज़ोन सत्ता में बने रहे थे।