मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 14, 2025 12:46 अपराह्न

printer

वार्षिक सेंट एंथनीज समारोह आज श्रीलंका के कत्‍छातिवु में हो रहा है शुरू

वार्षिक सेंट एंथनीज समारोह आज श्रीलंका के कत्‍छातिवु में शुरू हो रहा है। भारत और श्रीलंका के मछुआरे हर्षोल्‍लास के साथ इसमें भाग लेते हैं। रामनाथपुरम के जिला अधिकारी ने आज सुबह श्रद्धालुओं को ले जा रही नौकाओं को रवाना किया।

 

ये नौकाएं लगभग ढाई घंटे में कत्‍छातिवु पहुंचेंगी। समारोह आज शाम शुरू होगा और कल तक चलेगा। इसके बाद, भारतीय मछुआरे स्‍वदेश लौट आएंगे।

   

मछुआरों के संरक्षक माने जाने वाले पडुआ के एंटनी के नाम पर बनी चर्च में दोनों देशों के मछुआरे सेंट एंथनी समारोह में भाग लेते हैं।