राज्यसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेई ने वाराणसी से रांची तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव की मांग रेल मंत्री से की है। सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि पारसनाथ स्टेशन गिरिडीह जिला मुख्यालय और देवघर को जोड़ता है। इसका धार्मिक के साथ ही व्यवसायिक महत्व भी है। उन्होंने रेल मंत्री से अप और डाउन दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
Site Admin | जुलाई 13, 2024 6:47 अपराह्न
वाराणसी से रांची तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव की मांग