मार्च 12, 2026 9:55 अपराह्न

printer

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने अग्रिम हवाई अड्डे का दौरा किया, मिग-29 यूपीजी से उड़ान भरी

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने आज एक अग्रिम हवाई अड्डे के दौरे के दौरान वायु स्क्वाड्रन की परिचालन भूमिका और तैयारी तथा मिग-29 यूपीजी विमान की उन्नत क्षमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मिकोयान मिग-29 यूपीजी से उड़ान भी भरी।

वायु सेना प्रमुख ने पूर्व सैनिकों के अलावा, वायु चालक दल, तकनीकी और अन्‍य कर्मियों से भी बातचीत की और लड़ाकू विमानों की निरंतर परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला