जुलाई 25, 2025 6:57 अपराह्न

printer

वायु सेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह शौर्य भारत कार रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

वायु सेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आज नई दिल्ली के वायु सेना स्टेशन से शौर्य भारत कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का स्मरण और सशस्त्र बलों की वीरता का सम्मान करना है। यह रैली प्रोग्रेस हार्मनी डेवलपमेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा वायु सेना के सहयोग से राष्ट्र का मान, शौर्य के साथ, पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करने के लिए आयोजित की जा रही है। यह रैली अब वायु सेना स्टेशन अंबाला होते हुए वायु सेना स्टेशन आदमपुर पहुँचेगी और रविवार को समाप्त होगी। यह रैली महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों भी जाएगी और युवाओं से संवाद करेगी। 
 
साहसिक कार्य निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में तीनों सेनाओं, भारतीय तटरक्षक बल, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन तथा राष्‍ट्रीय कैडेट कोर के कुल 112 प्रतिभागी शामिल हैं। यह रैली लगभग आठ सौ किलोमीटर की दूरी तय करेगा।