वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि इस विशेषज्ञ समिति में शिक्षाविद्, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वाहन अनुसंधान संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह समिति वाहन प्रदूषण पर अंकुश के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त उपायों की सिफारिश करेगी और दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस महीने की 15 तारीख को समिति की पहली बैठक होगी।
Site Admin | दिसम्बर 12, 2025 9:33 अपराह्न
वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की