केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के फिनटेक स्टार्टअप की सफलता को एक क्रांति बताते हुए कहा कि इसने वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बना दिया है। आज मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित करते हुए वाणिज्य मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र की नवीनता और अनुकूलन की क्षमता ने भारतीयों के एक बड़े वर्ग को बैंकिंग सेवाओं के दायरे में लाने में मदद की है। श्री गोयल ने कहा कि भारत की आर्थिक सफलता फिनटेक क्षेत्र पर निर्भर है। महामारी के दौरान विशेष रूप से यह क्षेत्र प्रासंगिक था, जब क्षेत्र के नवाचारों ने अर्थव्यवस्था को सहायता प्रदान की।