मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 21, 2025 11:26 पूर्वाह्न

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम के विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज ब्रसेल्स में बेल्जियम के विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने विदेशी व्यापार पर बेल्जियम की महत्वपूर्ण निर्भरता और भारत की गतिशील, बढ़ती अर्थव्यवस्था को पारस्परिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

उन्होंने यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता की प्रगति पर भी चर्चा की और वार्ता को सुव्यवस्थित करने तथा आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यापार मुद्दों को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया।

 

भारत और बेल्जियम के बीच 2023-2024 में व्यापार 15 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है, जबकि बेल्जियम से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगभग चार अरब डॉलर होने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला