जनवरी 15, 2025 7:59 अपराह्न

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र सरकार जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन नीतियों और रूपरेखाओं को लगातार उन्नत बना रही है

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र सरकार जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन नीतियों और रूपरेखाओं को लगातार उन्नत बना रही है। आज नई दिल्ली में आपदा प्रबंधन पर विश्व कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्‍होंने वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भावना के साथ संकटग्रस्त देशों की सहायता करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री गोयल ने इस बात पर भी जोर दिया कि ज्ञान साझा करना, अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करना और आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रयासों में सहयोग को बढ़ावा देना एक सुरक्षित और अधिक लचीला राष्ट्र बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान की भी सराहना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला