वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में इस्राइल के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत-इस्राइल मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि इस्राइल के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी सार्थक वार्ता हुई, जो आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
श्री गोयल ने यह बात इस्राइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कही, जिसमें श्री बरकत ने कहा था कि अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार प्रशासन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने के लिए भारत पहुंचा है।