वस्त्र मंत्रालय ने मानव निर्मित फाइबर-एमएमएफ परिधान, एमएमएफ कपड़े, और तकनीकी वस्त्रों के उत्पादों की योजना के अंतर्गत नये आवेदन आमंत्रित करने के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन-पीएलआई योजना पोर्टल को फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। यह पोर्टल 31 अगस्त तक खुला रहेगा। मंत्रालय ने निर्धारित समय के भीतर सभी इच्छुक कंपनियों को अपने आवेदन जमा करने का आग्रह किया है। मंत्रालय का कहना है कि संबंधित योजना के दिशानिर्देशों और आधिकारिक अधिसूचनाओं के माध्यम से पहले अधिसूचित किए गए सभी नियम और शर्तें आवश्यक परिवर्तनों के साथ लागू रहेंगी। सभी आवेदकों को टेक्स्टाइल पोर्टल के विस्तृत दिशानिर्देशों और आवेदन कार्य प्रणालियों के लिए आधिकारिक पीएलआई योजना पर जाने की सलाह दी गई है।
Site Admin | अगस्त 8, 2025 7:41 अपराह्न
वस्त्र मंत्रालय ने पीएलआई योजना पोर्टल को फिर शुरू करने का निर्णय लिया