फ़रवरी 2, 2026 7:19 पूर्वाह्न

printer

वस्त्र उद्योग संगठनों ने केंद्रीय बजट 2026-27 में हुई घोषणाओं का स्वागत किया

श्रम-केंद्रित उद्योगों को समर्थन देने के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में वस्‍त्र क्षेत्र के लिए एक पांच भाग वाला एकीकृत कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है जिसमें कौशल के आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना और ‘समर्थ 2.0’ शामिल है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल विशेष रूप से खादी और हथकरघा को मजबूत करेगी।

लघु और मध्यम उद्यमों के लिए बजट में 10 हजार करोड़ रुपये का एस. एम.ई विकास कोष पेश किया गया है ताकि छोटे व्यवसायों को ‘चैंपियन’ बनने में मदद मिल सके। सूरत स्थित वस्त्र उद्योगपति और अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल बोथरा ने बजट में वस्त्र क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत किया है।