मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2024 8:24 अपराह्न

printer

वर्ष 2030 तक देशभर में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्‍टेशन स्‍थापित किये जाएंगे: केंद्र सरकार

 

 

केंद्र सरकार ने कहा है कि वर्ष 2030 तक देशभर में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्‍टेशन स्‍थापित किये जाएंगे। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्‍ली में अपने मंत्रालय की पहले सौ दिन की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि देश में कुल 34 हजार चार्जिंग स्‍टेशन कार्य कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि देशभर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के बुनियादी ढांचे का विस्‍तार किया जा रहा है।

    श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय न्‍याय महा अभियान-पीएम जनमन के अंतर्गत एक लाख 24 हजार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को बिजली की सुविधा उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य रखा है। उन्‍होंने कहा कि इनमें से 83 हजार से अधिक घरों में बिजली पहुंचा दी गई है और शेष 41 हजार घरों में भी जल्‍द ही बिजली पहुंच जाएगी।

    श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2030 तक बिजली की अधिकतम मांग 425 गीगावाट तक पहुंचने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि यह मांग पूरी करने के लिए सरकार ने राष्‍ट्रीय विद्युत योजना तैयार की है। इसकी शुरूआत जल्‍द ही की जाएगी।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला