प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी कैलेंडर में कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गये हैं। उत्तराखंड के हरेला, ईगास-बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा। साथ ही होली पर दो दिन का अवकाश रखा गया है।
Site Admin | जनवरी 1, 2025 2:28 अपराह्न
वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी
