जुलाई 6, 2024 8:57 अपराह्न

printer

वर्ष 2024 के लिए राष्‍ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा नीट यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों का काउंसिलिंग कार्यक्रम अ‍भी अधिसूचित नहीं

 

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने आज कहा कि चिकित्‍सा परामर्श समिति – एम सी सी ने वर्ष 2024 के लिए राष्‍ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा नीट यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों का काउंसिलिंग कार्यक्रम अ‍भी अधिसूचित नहीं किया है। मंत्रालय ने कहा है कि काउंसिलिंग कार्यक्रम एम सी सी परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा आयोग के सीट मानकों को अंतिम रूप देने के बाद अपनी वेबसाइट पर घोषित करेगा।