स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि वर्ष 2023 में मलेरिया के 20 लाख मामले दर्ज किये गये जबकि स्वतंत्रता के समय वार्षिक मामलों की संख्या साढे सात करोड़ थी। यह मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय 97 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। यह मलेरिया के खिलाफ भारत का महत्वपूर्ण प्रयास है। वर्ष 2023 में, विभिन्न राज्यों के 122 जिलों में मलेरिया के शून्य मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया है कि देश सार्वजनिक स्वास्थ्य में वैश्विक मानक स्थापित करते हुए मलेरिया मुक्त राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार वर्ष 2030 तक मलेरिया मुक्त स्थिति प्राप्त करने के दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। जिसमें मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रूपरेखा और राष्ट्रीय रणनीतिक योजना जैसी व्यापक और बहुआयामी रणनीतियाँ शामिल हैं।
Site Admin | दिसम्बर 25, 2024 8:47 अपराह्न
वर्ष 2023 में मलेरिया के 20 लाख मामले दर्ज
