मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 18, 2024 5:15 अपराह्न

printer

वर्ष 2023 में करीब 8 लाख 92 हजार भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए विदेश गए: सुकांत मजूमदार

केन्‍द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने आज राज्‍यसभा में बताया कि वर्ष 2023 में करीब आठ लाख बानवे हजार भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए विदेश गए। वर्ष 2019 में यह संख्या करीब पांच लाख 86 हजार थी। शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षा के लिए किए गए अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2021-22 के दौरान करीब छियालीस हजार आठ सौ विदेशी छात्रों ने भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लिया, जबकि वर्ष 2017-18 में यह संख्या 46 हजार थी।