केन्द्र सरकार ने कहा है कि वर्ष 2022-23 के चीनी मौसम के दौरान किसानों के गन्ने का 99 दशमलव 9 प्रतिशत बकाया चुका दिया गया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज लोकसभा में बताया कि वर्ष 2024-25 के चालू चीनी मौसम के दौरान गन्ने की 11 हजार एक सौ 41 करोड रूपये की कुल देय राशि में से किसानों को आठ हजार एक सौ 26 करोड रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
Site Admin | दिसम्बर 18, 2024 5:05 अपराह्न
वर्ष 2022-23 के दौरान किसानों के गन्ने का 99 दशमलव 9 प्रतिशत बकाया चुका दिया गया है: प्रल्हाद जोशी
