मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 11, 2023 2:06 अपराह्न | सीएसआईआर जितेंद्र सिंह

printer

वर्ष 2022 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्‍कार के लिए 12 वैज्ञानिकों का चयन

दो साल के अंतराल के बाद आज देश के शीर्ष वार्षिक विज्ञान पुरस्कार, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस वर्ष 12 वैज्ञानिकों को सात श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की। सीएसआईआर के पहले निदेशक शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर, ये पुरस्कार विज्ञान के सात विषयों – भौतिकी, जीव विज्ञान, अभियांत्रिकी, गणित, चिकित्सा, रसायन विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान में दिए जाते हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन भारत की तकनीकी क्षमताओं और इसकी आर्थिक ताकत को प्रदर्शित करने का एक बिंदु बन गया। सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर में आज से एक सप्ताह एक प्रयोगशाला कार्यक्रम शुरू हो गया है जो 16 सितंबर तक चलेगा। यह एक अभियान है जिसके दौरान सीएसआईआर की प्रत्येक प्रयोगशाला एक सप्ताह के दौरान देश के लोगों के सामने अपने विशिष्ट विचारों और तकनीकी सफलताओं का प्रदर्शन करती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला