सितम्बर 23, 2025 2:40 अपराह्न

printer

वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2025 एक वैश्विक खाद्य का केंद्र बनने के लिए भारत के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में कार्य करता है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2025 एक वैश्विक खाद्य का केंद्र बनने के लिए भारत के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में कार्य करता है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के लिखे एक लेख को साझा किया। इस लेख में नवाचार, नीति सुधार और बढ़ते निवेश से संचालित कृषि – खाद्य क्षेत्र में भारत किस तरह एक वैश्विक नेता के रूप में अपना स्‍थान बना रहा है, इस पर बल दिया गया है।