ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा कल रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में ‘‘वर्तमान संदर्भ में आकाशवाणी व दूरदर्शन की प्रासंगिकता’’ विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर में निदेशक अभियांत्रिकी संतोष कुमार देवहरे होंगे। इस अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर के उप निदेशक और कार्यक्रम प्रमुख लखनलाल भौर्य भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल देवांगन ने दी है।
Site Admin | जुलाई 20, 2024 8:58 अपराह्न
‘‘वर्तमान संदर्भ में आकाशवाणी व दूरदर्शन की प्रासंगिकता’’ विषय पर परिचर्चा आयोजित