वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज घोषणा की है कि वे कैंसर का रोगी होने के कारण लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेंगे। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वे कैंसर की बीमारी से पिछले छह महीने से जूझ रहे हैं।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एन डी ए के शासन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कार्य कर चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं और पार्टी ने उन्हें भाजपा की घोषणापत्र समिति का सदस्य भी नियुक्त किया है।