मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 13, 2023 2:12 अपराह्न | केरल-पीपी मुकुंदन

printer

वरिष्ठ भाजपा नेता पी. पी. मुकुंदन का कोच्चि के निजी अस्पताल में निधन

वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य पी. पी. मुकुंदन का आज सुबह कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। मुकुंदन ने भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण भारत के संगठन सचिव, केरल राज्य के संगठन सचिव और पार्टी के मुखपत्र, जन्मभूमि मलयालम दैनिक के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया। उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर बाद उनके पैतृक स्थान कन्नूर ले जाया जाएगा। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता पी.पी. मुकुंदन के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पी.पी. मुकुंदन को उनकी सादगी और कड़ी मेहनत के लिए याद किया जाएगा। श्री मोदी ने केरल में भाजपा को मजबूत करने में उनके योगदान को भी स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग उनकी बुद्धिमत्ता और जमीनी स्तर से जुड़ाव के लिए उनका सम्मान करते हैं।