भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के फाइटिंग द इंडियन स्टेट वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर भारत की राष्ट्रीय अखंडता को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
कल दिल्ली में श्री प्रसाद ने कहा कि श्री गांधी को अपने शब्दों को लेकर सजग रहना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि इंडियन स्टेट शब्द एक स्वतंत्र देश के रूप में भारत की संवैधानिक पहचान को प्रदर्शित करता है, जो राष्ट्रपति और अन्य संवैधानिक संस्थानों तथा देश की जनता का प्रतिनिधित्व करता है।