प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का उनके जयंती पर स्मरण किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री चन्द्रशेखर एक अनुकरणीय नेता थे। जमीनी स्तर से उठकर उन्होंने राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें निर्धनों और वंचित वर्गों की सेवा करने के लिए याद किया जाता है।
श्री चंद्रशेखर आपातकाल का विरोध करने और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में भी अग्रणी रहे हैं। श्री चंद्रशेखर का जन्म 17 अप्रैल 1927 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। श्री चंद्रशेखर एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 10 नवंबर 1990 और 21 जून 1991 के बीच भारत के 8वें प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बाहरी समर्थन से जनता दल से अलग होकर बने दल की अल्पमत सरकार का नेतृत्व किया।